Skip to content
FUTURE BLOGGER
Menu
  • Blog
  • Energy
  • Business
  • Personality Spotlight
  • Science
  • Technology
  • Career
  • Future Contact Form
  • Privacy Policy
Menu

क्या है CHATGPT? इंटरनेट की दुनिया में क्रांति

Posted on February 19, 2023

जैसा के टेक्नोलॉजी के इस दौर में बदलाव की प्रक्रिया अपने चरम पर है, आए दिन कई तरह के टेक्नोलॉजी बदलवा होते रहते हैं, कई तरह की ऐप्स और टेक्नोलॉजी आउटडेटेड हो जाती हैं और नई अपनी जगह मार्केट में बना लेती हैं | आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी तकनीकी परिवर्तनों की कुंजी है | दैनिक जीवन में बहुत से कार्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से किए जाते हैं, (AI) मानव जीवन में दिन-ब-दिन अधिक महत्वपूर्ण होता जा रहा है

 

क्या है ये आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीनों, विशेष रूप से कंप्यूटर सिस्टम द्वारा मानव खुफिया प्रक्रियाओं का अनुकरण है। एआई के विशिष्ट अनुप्रयोगों में विशेषज्ञ प्रणाली, प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण, वाक् पहचान और मशीन दृष्टि शामिल हैं।

अगर आप सोशल मीडिया या फिर किसी अन्य टेक्निकल न्यूज़ मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपने आर्टफिशल इंटेलिजेंस बेस्ड चैटबॉट CHATGPT के बारे में जरूर सुना होगा, जो आजकल काफी चर्चा में है, जिस के फ्यूचर एडॉप्शन के बारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, मैक्सिमम लोग इसे गूगल सर्च इंजन का कॉम्पिटिटर  मान रहे हैं, वास्तव में ये चैटबॉट है क्या, यह कैसे काम करता है, इसे किसने और कब लांच किया है आइये जानते हैं

क्या है CHATGPT?

CHatGPT का फुल फॉर्म- चैट जनरेटिव प्री-ट्रेंड ट्रांसफॉर्मर (Generative Pre-Trained Transformer) है, जो एक डीप लर्निंग लैंग्वेज मॉडल है जो इंसान की तरह लिखित टेक्स्ट जनरेट करने में माहिर है. या यूं कहें कि ये  एक प्रकार का चैटबॉट based कन्वर्सेशन डायलॉग मॉडल है, जो आम इंसानों की भाषा को समझने और प्रतिक्रिया देने में सक्षम है. इसके  लिए यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (Machine Learning)का सहारा लेता है  जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये ऐप गूगल के  लिए भी खतरा पैदा कर सकता है | अब बात करते हैं के

एक CHATBOT क्या है ?

एक चैटबॉट या चैटरबॉट एक सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन है जिसका उपयोग लाइव मानव एजेंट के साथ सीधे संपर्क प्रदान करने के बदले टेक्स्ट या टेक्स्ट-टू-स्पीच के माध्यम से ऑनलाइन चैट वार्तालाप करने के लिए किया जाता है। CHATGPT के नाम से जाने जाने वाले एआई बॉट (AI bot) ने इंटरनेट को हिलाकर रख दिया है, लेकिन वास्तव में यह क्या है और यह कैसे काम करता है?

CHATGPT का वर्किंग मॉडल  ?

यह चैटबोट मशीन लर्निंग और GPT-3.5 नाम के भाषा मॉडल  का इस्तेमाल कर यूजर्स के द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर देता है। फिलहाल यह टैचबोट लिखित रूप में सवालों का उत्तर देता है। यह AI आधारित चैटबोट की मदद से कई तरह के कार्यों को आसानी से किया जा सकता है। इस चैटबोट की मदद से कोड भी लिखे जा सकते हैं। यह चैटबोट कई तरह के सवालों का जवाब भी देनें में सक्षम है।

CHATGPT लॉन्च ?

सैन फ्रांसिस्को स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड रिसर्च कंपनी OpenAI द्वारा 30 नवंबर, 2022 को चैटबोट ChatGPT लॉन्च किया गया जो इंटरनेट की दुनिया में क्रांति है। लॉन्च के पहले से ही ChatGPT के एक मिलियन से अधिक उपयोगकर्ता थे।

क्या CHATGPT सटीक है?

ChatGPT को ग़लतियां स्वीकार करने के लिए भी ट्रेन किया गया है. ये प्रोग्राम ग़लत धारणाओं को ठीक कर लेता है और ग़ैर-वाजिब सवालों को रिजेक्ट कर देता है.

CHATGPT का उपयोग

  • भाषा इनपुट की एक विस्तृत श्रृंखला को समझने और प्रतिक्रिया देने की क्षमता।
  • समय के साथ सीखने और सुधार करने की क्षमता। 
  • सवालों के सही जवाब देने की क्षमता।  
  •  बेहतर व्याख्यात्मकता। 
  • Google खोज के लिए वैकल्पिक। 
  •   हाई-परफॉर्मिंग कॉपी लिखने के लिए AI का इस्तेमाल।
  •  शिक्षा या प्रशिक्षण उद्देश्य। 
  • एक आभासी सहायक ।

CHATGPT को एंड्रॉयड में कैसे इस्तेमाल करे

ChatGPT फिलहाल Google Play Store और Apple के App Store पर उपलब्ध हैं। हालांकि यूजर्स फिलहाल ChatGPT चैटबोट को OpenAI की वेबसाइट पर एक्सेस कर सकते हैं। यह GPT-3 API पर आधारित है। Android यूजर्स इस चैटबोट को स्मार्टफोन में इंस्टॉल ब्राउजर की मदद से यूज कर सकते हैं। यहां हम आपको OpenAI का अकाउंट सेटअप कैसे करें इसके बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही एंड्रॉयड डिवाइस में ChatGPT AI चैटबोट को इस्तेमाल करने के बारे में स्टेप by स्टेप जानकारी देंगे

  1. अपने डिवाइस में  क्रोम ब्राउजर ओपन कर लें।
  2. सबसे पहले OpenAI की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन कर लें। 
  3.  यहां सबसे ऊपर आपको ChatGPT ट्राई बटन दिखाई देगा। इसपर टैप करें।
  4. लॉगइन पेज पर ईमेल एडरेस और पासवर्ड की मदद से अकाउंट क्रिएट कर लें।
  5. इसके बाद आपको ईमेल एडरेस वेरिफाई करना होगा।
  6. इसके बाद वेबसाइट में आपको अपना फोन नंबर वेरिफाई करने के लिए कहा जाएगा।
  7.  इसके बाद आपको अपना अकाउंट सेटअप करना होगा। इसके बाद आप चैट बोट से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।

एंड्रॉयड की तरह iOS डिवाइस के लिए फ़िलहाल ChatGPT चैटबोट का कोई स्टेंडअलोन ऐप उपलब्ध नहीं। iPhone, iPad यूज़र्स ChatGPT AI चैटबोट का एक्सेस ऑफिशियल OpenAI वेबसाइट से ले सकते हैं।

Share this:

  • Facebook
  • X

Like this:

Like Loading...

Related

1 thought on “क्या है CHATGPT? इंटरनेट की दुनिया में क्रांति”

  1. बेनामी says:
    September 7, 2023 at 5:26 am

    KAFI IMPORTANT JANKAARI LAGI, THANKS FUTURE BLOGGER TEAM

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Dropshipping : ऑनलाइन कमाई का एक तरीका
  • FRANCHISE EXPO 2024, CHANDIGARH: अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए अवश्य ATTEND करें, Register Here
  • Amul Franchise Model : अमूल Products फ्रैंचाइज़ी कैसे शुरू करे 2024 में पूरी जानकारी
  • Avail Valued Tealogy Franchise: Ac Cafe में बैठकर लाखों कमाएं
  • Overseas “Batteries Plus” Franchise Option in India: तुरंत सही अवसर का लाभ उठाएं

Recent Comments

  1. FRANCHISE EXPO 2024, CHANDIGARH: अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए अवश्य ATTEND करें, Register Here on MBA Chaiwala Franchise का बिजनेस मॉडल क्या है ? और इसे कैसे प्राप्त करके आत्मनिर्भर बने
  2. Amul Franchise Model : अमूल Products franchise 2024 में कैसे शुरू करे पूरी जानकारी on FABINDIA पारंपरिक बुनाई को आधुनिक फैशन में बदलता – एक Brand- Franchise के लिए आवेदन कैसे करें?
  3. Amul Franchise Model : अमूल Products franchise 2024 में कैसे शुरू करे पूरी जानकारी on Avail Valued Tealogy Franchise: Ac Cafe में बैठकर लाखों कमाएं
  4. Amul Franchise Model : अमूल Products franchise 2024 में कैसे शुरू करे पूरी जानकारी on Overseas “Batteries Plus” Franchise Option in India: तुरंत सही अवसर का लाभ उठाएं
  5. Avail a Tealogy Franchise: Ac Cafe में बैठकर लाखों कमाएं on MBA Chaiwala Franchise का बिजनेस मॉडल क्या है ? और इसे कैसे प्राप्त करके आत्मनिर्भर बने

Categories

POST MONTHWISE

  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

SOCIAL MEDIA

FACEBOOK
Twitter
Technology
Music Play

©2025 FUTURE BLOGGER | Design: Newspaperly WordPress Theme
%d